भारत

राष्ट्रपति चुनाव: आज नामांकन दाखिल करेंगी द्रौपदी मुर्मू, संसद भवन रवाना, पीएम मोदी समेत कई मुख्यमंत्री भी रहेंगे मौजूद

jantaserishta.com
24 Jun 2022 10:15 AM IST
राष्ट्रपति चुनाव: आज नामांकन दाखिल करेंगी द्रौपदी मुर्मू, संसद भवन रवाना, पीएम मोदी समेत कई मुख्यमंत्री भी रहेंगे मौजूद
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: एनडीए की राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज नामांकन दाखिल करेंगी. वे संसद भवन के लिए रवाना हो गई हैं. यहां वे संसद भवन में महात्मा गांधी, अंबेडकर और बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि देंगी. इसके बाद वे संसद भवन में ही उनसे मिलने के लिए आए कई राज्यों के सीएम से मुलाकात करेंगी.

झारखंड की पूर्व राज्यपाल और एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू आज संसद भवन में 12 बजे नामांकन दाखिल करेंगी. इस मौके पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत एनडीए के बड़े नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे.
18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव है. एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है. जबकि विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा चुनाव मैदान में हैं. द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को अपने गृह राज्य ओडिशा से दिल्ली पहुंची थीं. दिल्ली में उन्होंने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी.
द्रौपदी मुर्मू का जन्म ओडिशा आदिवासी जिले मयूरभंज के रायरंगपुर गांव में हुआ. द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला राज्यपाल भी रह चुकी हैं. 18 मई 2015 से 12 जुलाई 2021 तक झारखंड के राज्यपाल पद पर रहीं.
द्रौपदी मुर्मू ओडिशा की पहली महिला और आदिवासी नेता हैं, जिन्हें राज्यपाल नियुक्त किया गया था. मुर्मू 2013 में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एसटी मोर्चे की सदस्य रहीं. 10 अप्रैल 2015 तक उन्होंने यह पद संभाला था. वह 2013 में ओडिशा के मयूरभंज की जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुईं थी. वह 2010 में भी जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं.
एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक और आंध्र के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने समर्थन करने का ऐलान किया है. उधर, एनडीएम में बीजेपी के सहयोगी नीतीश कुमार ने भी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने का समर्थन किया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story