भारत

राष्ट्रपति चुनाव: वोटों की गिनती जारी, द्रौपदी मुर्मू तोड़ पाएंगी रामनाथ कोविंद का रिकॉर्ड?

jantaserishta.com
21 July 2022 11:17 AM IST
राष्ट्रपति चुनाव: वोटों की गिनती जारी, द्रौपदी मुर्मू तोड़ पाएंगी रामनाथ कोविंद का रिकॉर्ड?
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती 11 बजे से शुरू हो गई. आज देश को नए राष्ट्रपति मिल जाएंगे. इसी बीच दोपहर करीब 2.30 बजे पीएम मोदी एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने पहुंचेंगे.

चुनाव आयोग ने बताया कि छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, केरल, कर्नाटक, एमपी, मणिपुर, सिक्किम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में राष्ट्रपति चुनाव के लिए 100 फीसदी वोटिंग हुई. राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग संपन्न होने के बाद राज्य सभा के महासचिव पीसी मोदी ने बताया था कि संसद भवन में कुल मतदान 99.18% हुआ
18 जुलाई को हुई वोटिंग में संसद में बने बूथों में 728 वोट डाले गए. इनमें से 719 सांसद थे, जबकि 9 विधायकों को भी संसद भवन में वोटिंग की अनुमति मिली थी. संसद में कुल तय वोटों में से 98.91% वोटिंग हुई.
सांसद: अतुल सिंह (जेल में), संजय धोतरे (ICU में), सनी देओल (ऑपरेशन के लिए विदेश में), गजानन कीर्तिकार, हेमंत गोडसे, फजलुर रहमान, सादिक मोहम्मद, इम्तियाज जलील वोट नहीं डाल पाए. विधायक: हरियाणा से जेजेपी MLA नैना सिंह चौटाला (विदेश में हैं), राजकुमार राउत (भारतीय ट्राइबल पार्टी, राजस्थान), भंवर लाल शर्मा (कांग्रेस, राजस्थान), सत्येंद्र जैन (AAP, दिल्ली, जेल में बंद), हाजी युनूस (AAP, दिल्ली)


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story