राष्ट्रपति चुनाव ब्रेकिंग: एनडीए विधायकों को मिले ये निर्देश

लखनऊ। राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए विधायकों को मतदान करने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि सभी विधायक सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच अपना वोट डाल दें। रविवार को लोकभवन में भाजपा के साथ ही सहयोगी अपना दल (एस) और निषाद पार्टी के विधायकों को मतदान कैसे करें, इसके लिए प्रशिक्षित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने मतदान के दौरान क्या सावधानी बरती जाए और कैसे सही मतदान करें इसकी विस्तृत जानकारी दी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





