भारत

राष्ट्रपति चुनाव ब्रेकिंग: बीजेपी को लगेगा बड़ा झटका?

jantaserishta.com
18 July 2022 11:58 AM IST
राष्ट्रपति चुनाव ब्रेकिंग: बीजेपी को लगेगा बड़ा झटका?
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

कोलकाता: एनडीए की ओर से उतारी गईं राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है। महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में विपक्षी दलों के नेता भी मुर्मू के पक्ष में वोट कर सकते हैं, लेकिन इस बीच खुद भाजपा को ही बंगाल में झटका लगता दिख रहा है। यहां पार्टी के कई विधायक और सांसद विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं। टीएमसी के सीनियर नेताओं ने यह दावा किया है। टीएमसी नेताओं ने कहा कि भाजपा के 7 विधायकों और 2 सांसदों ने वेस्टिन होटल में रात गुजारी थी। अब वे मतदान के दौरान एनडीए कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू की बजाय विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को वोट डाल सकते हैं।

कहा जा रहा है कि बंगाल भाजपा को पहले ही क्रॉस वोटिंग की आशंका थी। इसी के चलते उसने विधानसभा में अपने सभी 69 विधायकों को एक होटल में रखा था। इन सभी को रविवार से ही कोलकाता के न्यू टाउन एरिया में एक पांच सितारा होटल में ठहराया गया था। यहीं पर विधायकों के लिए एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया था, जिसमें यह बताया गया कि वे कैसे मतदान कर सकते हैं। होटल से ही इन्हें सीधे मतदान स्थल पहुंचाने की तैयारियां की गई थीं। बंगाल के अलावा अन्य कई राज्यों में भी क्रॉस वोटिंग के डर से पार्टियों ने अपने विधायकों की बाड़ेबंदी की थी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story