भारत

राष्ट्रपति चुनाव: बैठक में शामिल नहीं होगी आम आदमी पार्टी, अब कैसे एक होगा विपक्ष?

jantaserishta.com
15 Jun 2022 10:48 AM IST
राष्ट्रपति चुनाव: बैठक में शामिल नहीं होगी आम आदमी पार्टी, अब कैसे एक होगा विपक्ष?
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव (President Elections 2022) के लिए आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हालांकि, अभी तक ना तो सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आर ना ही विपक्ष ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इधर, दिल्ली में आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस मुद्दे पर एक बैठक करने वाली है, जिसमें कांग्रेस के भी शामिल होने की संभावना है।

हालांकि बैठक से पहले ममता को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने झटका दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि आम आदमी पार्टी (आप) आज दिल्ली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई विपक्षी पार्टियों की बैठक में शामिल नहीं होगी। आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित होने के बाद ही आप इस मुद्दे पर विचार करेगी।
वहीं, यह भी खबर है कि बुधवार को होने वाली विपक्षी पार्टियों की बैठक से बीजू जनता दल और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखऱ राव की तेलंगाना राष्ट्र समिति किनारा कर सकती है। चुनाव आयोग की तरफ से घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होंगे।
आपको बता दें कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दलों की ओर से उम्मीदवार बनने से इनकार कर दिया है। मंगलवार को दिल्ली पहुंची पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने उन्हें मनाने की कोशिश की पर वह नहीं माने। अब बुधवार को होने वाली बैठक में नए नामों पर चर्चा होने की संभावना है।
ममता राष्ट्रपति चुनाव को लेकर गैर भाजपा दलों की बैठक के लिए मंगलवार को दिल्ली पहुंच गईं। राष्ट्रपति चुनाव में रणनीति तैयार करने के लिए ममता ने बुधवार को होने वाली बैठक में विपक्षी दलों के नेताओं से शामिल होने का आग्रह किया है। सूत्रों ने बताया, बैठक में कांग्रेस के शामिल होने की भी संभावना है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story