भारत

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज भोपाल दौरे पर

Nilmani Pal
15 July 2022 1:34 AM GMT
राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज भोपाल दौरे पर
x

दिल्ली। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी. पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन ने गुरुवार को इस बारे में घोषणा की. पहली बार आदिवासी वर्ग की किसी महिला को भारत की राष्ट्रपति बनने का मौका मिलेगा. सोरेन ने झामुमो के सभी सांसदों और विधायकों को 18 जुलाई को मुर्मू को वोट देने का निर्देश दिया. झारखंड की पूर्व राज्यपाल मुर्मू ने हाल में अपनी उम्मीदवारी के लिए समर्थन जुटाने को लेकर राज्य का दौरा किया था. मुर्मू ने झामुमो प्रमुख और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी.

कांग्रेस की सहयोगी झामुमो के राज्य विधानसभा में 30 विधायक हैं. जबकि झामुमो के समर्थन के बिना भी मुर्मू की जीत सुनिश्चित है. विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा भी झारखंड से हैं. विश्लेषकों ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी इस दुविधा में थी कि वह "भूमि के पुत्र" या "साथी आदिवासी" का समर्थन करे. मुर्मू ने चार जुलाई को झारखंड का दौरा किया था और पार्टी का समर्थन मांगा था. मुर्मू और सोरेन दोनों आदिवासी नेता हैं और संथाल जातीय समूह से ताल्लुक रखते हैं. जिसकी झारखंड के साथ-साथ पड़ोसी ओडिशा में भी बड़ी आबादी है. झारखंड में मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने सत्तारूढ़ झामुमो के फैसले का स्वागत किया है. केंद्रीय मंत्री और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने एक ट्वीट में कहा, "दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी और माननीय मुख्यमंत्री श्री @ हेमंत सोरेन जी को धन्यवाद."

द्रौपदी मुर्मू 15 जुलाई यानी आज भोपाल दौरे पर रहेंगी. मुर्मू दोपहर 2.30 बजे भोपाल पहुंचेंगी. राजधानी में स्टेट हैंगर पर उनका पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया जायेगा. स्वागत के बाद द्रौपदी मुर्मू मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर सांसद और विधायकों से मुलाकात करेंगी. शाम 6 बजे द्रौपदी मुर्मू दिल्ली रवाना हो जाएंगी.

Next Story