भारत

राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू आज लखनऊ दौरे पर

Nilmani Pal
8 July 2022 1:35 AM GMT
राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू आज लखनऊ दौरे पर
x

यूपी। राष्ट्रपति चुनाव ( Presidential Election) को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी हैं. राष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) शुक्रवार को लखनऊ आएंगी और भारतीय जनता पार्टी (BJP)और सहयोगी दलों से समर्थन मांगेगी. लखनऊ के लोकभवन में आयोजित एनडीए की बैठक में द्रौपदी मुर्मू बीजेपी, अपना दल और निषाद पार्टी के विधायकों से समर्थन करने की अपील करेंगी. फिलहाल बीजेपी द्रौपदी मुर्मू के जरिए अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग को भी साधने की कोशिश कर रही है.

जाननकारी के मुताबिक राष्ट्रपतित पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को दोपहर तीन बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेगी और वहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, अपना दल के आशीष पटेल, निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद उनका स्वागत करेंगे. इसके साथ ही एयरपोर्ट पर उनका स्वागत बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा भी करेंगे. असल में बीजेपी इसके जरिए सियासी संदेश भी देना चाहती है. द्रौपदी मुर्मू अनुसूचित जनजाति वर्ग से आती है.

बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट से द्रौपदी मुर्मू वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचेंगी और इसके बाद वह शाम 6 बजे लोकभवन में होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल होंगी. इस बैठक में मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की ओर से राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को वोट देकर समर्थन देने का अनुरोध किया जाएगा. इसके साथ ही इस बैठक में बीजेपी के सहयोगी दलों के नेता भी मौजूद रहेंगे. इसके बाद द्रौपदी मुर्मू भी पीएम मोदी को बैठक में राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने के लिए उनका आभार व्यक्त करेंगी और मुख्यमंत्री आवास पर द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन जाएगा.

Next Story