भारत

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने की रायरंगपुर के जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना

Nilmani Pal
22 Jun 2022 2:00 AM GMT
राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने की रायरंगपुर के जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना
x

ओडिशा। NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने रायरंगपुर के जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। दरअसल द्रौपदी मुर्मू को भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की तरफ से इस बार होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया गया है. मुर्मू का नाम पहली बार सामने नहीं आया है, बल्कि साल 2017 के राष्ट्रपति चुनाव में भी झारखंड की तत्कालीन राज्यपाल यानी कि द्रौपदी मुर्मू के नाम की चर्चा जोरों पर थी. लेकिन उस दौरान रामनाथ कोविंद के नाम पर मुहर लगी और उन्हें ही राष्ट्रपति चुना गया.

अब बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में करीब 20 नामों पर चर्चा के बाद द्रौपदी मुर्मू के नाम पर रायशुमारी बन गई. ऐसे में अगर चुनाव में सफलता मिली तो किसी समय एक क्लर्क के पद पर काम कर चुकीं आदिवासी महिला मुर्मू पहली बार रायसीना हिल की सीढ़ियां चढ़ेंगी।


Next Story