भारत

भुवनेश्वर एयरपोर्ट पहुंची राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू

Nil dhankar
23 Jun 2022 11:17 AM IST
भुवनेश्वर एयरपोर्ट पहुंची राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू
x

दिल्ली। एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू भुवनेश्वर स्थित गेस्ट हाउस से भुवनेश्वर एयरपोर्ट गईं और वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित होने के बाद देर शाम द्रौपदी मुर्मू रायरंगपुर से भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गई थीं। राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद केंद्र सरकार ने द्रौपदी मुर्मू को जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है। सीआरपीएफ के जवानों को द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में लगाया गया है।

गौरतलब है कि द्रौपदी मुर्मू 24 जून को राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी। नामांकन की आखिरी तारीख 29 जून है। संख्याबल के हिसाब से देखें तो राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है। वहीं यूपीए गठबंधन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है।

इधर, संताल आदिवासी समाज से आने वाली द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाकर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा दांव चला है। ऐसे में झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए उहापोह की स्थिति बन गई है कि वो द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करे या यशवंत सिन्हा के पक्ष में वोटिंग करे।


Next Story