भारत

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी ओणम की बधाई

jantaserishta.com
29 Aug 2023 12:00 PM IST
राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी ओणम की बधाई
x
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ओणम के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "ओणम पर सभी साथी नागरिकों और केरल के हमारे भाइयों और बहनों को शुभकामनाएं! इस शुभ अवसर पर हम अनगिनत उपहारों के लिए प्रकृति मां के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं। फसल का यह त्योहार सभी के बीच समृद्धि और सद्भाव लेकर आए।"
वहीं, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने लिखा, "ओणम के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं।" उन्‍होंने कहा, "समुदायों को परंपराओं की डोर में बांधने वाला, ओणम करुणा और बलिदान के मूल्यों का एक मार्मिक अनुस्मारक है। यह हमारे कृषक समुदाय के अथक प्रयासों का सम्मान करने और प्रकृति की कृपा के प्रति आभार व्यक्त करने का भी एक अवसर है।"
उन्होंने आगे कहा, "ओणम की भावना सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लाए।" अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्‍ट किया, "सभी को ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार आपके जीवन में अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। बीते कई सालों से ओणम एक वैश्विक त्योहार बन गया है और यह केरल की जीवंत संस्कृति को बयान करता है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story