भारत

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में हिस्सा लेने राष्ट्रपति पहुंची इंदौर

jantaserishta.com
10 Jan 2023 12:44 PM IST
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में हिस्सा लेने राष्ट्रपति पहुंची इंदौर
x
इंदौर(आईएएनएस)| राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंदौर पहुंच गई है। हवाई अड्डे पर उनका आत्मीय स्वागत कर अगवानी की गई। वे यहां ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु वायु मार्ग से इंदौर पहुंची जहां उनकी राज्यपाल मंगूभाई पटेल व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अगवानी की। वे यहां से प्रवासी भारतीय सम्मेलन में पहुंची। यहां सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति चन्द्रिका प्रसाद संतोखी और गुयाना गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली से भेंट करेंगी। राष्ट्रपति प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल होंगी।
सम्मेलन में केन्द्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का उद्बोधन होगा। सम्मेलन के समापन पर केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन आभार व्यक्त करेंगे। राष्ट्रपति मुर्मु सवा पांच बजे इंदौर से वायु मार्ग से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story