भारत

AIIMS में हुई राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सफल बाइपास सर्जरी, 27 मार्च से थे भर्ती

jantaserishta.com
30 March 2021 4:53 PM IST
AIIMS में हुई राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सफल बाइपास सर्जरी, 27 मार्च से थे भर्ती
x

फाइल फोटो 

नई दिल्‍ली। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद की दिल्‍ली स्थित AIIMS में आज सफलत बाईपास सर्जरी हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस बात की जानकारी दी है। आपको बता दें कि हाल ही में उनको एम्‍स में शिफ्ट किया गया था और कहा गया था कि मंगलवार को उनकी बाईपास सर्जरी होनी है। शुक्रवार को सीने में दर्द के बाद उन्‍हें पहले आर्मी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। जहां थोड़ी राहत मिलने के बाद आगे की जांच के लिए उन्‍हें एम्‍स भेजा गया। जांच के बाद डॉक्‍टरों ने बाईपास सर्जरी की सलाह दी थी। ऑपरेशन के बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा राष्ट्रपति की स्थिति पर गहनता से नजर रखी जा रही है। राष्ट्रपति की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story