ट्रेन में सफर करेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद : NSG कमांडो का रहेगा पहरा, बुलेटप्रूफ कोच, खाली इंजन भी दौड़ेगा, जाने कैसी रहेगी सिक्योरिटी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को दिल्ली के कानपुर के लिए खास ट्रेन में यात्रा करेंगे. राष्ट्रपति उत्तर प्रदेश में अपने जन्म स्थान की यात्रा के लिए ट्रेन में सफर करेंगे. महामहिम जिस ट्रेन से जाएंगे वह प्रेसिडेंशियल ट्रेन है. प्रेसिडेंशियल ट्रेन की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं. नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG कमांडो) की सुरक्षा में यह ट्रेन टूंडला और फिरोजाबाद होकर निकलेगी और 5 घंटा 30 मिनट में यह विशेष ट्रेन दिल्ली से कानपुर पहुंच जाएगी. फिरोजाबाद के एसएसपी अशोक कुमार शुक्ला ने कहा कि कल यहां से ट्रेन निकलने वाली है हमने यहां पर मॉक ड्रिल की है और जगह-जगह सुरक्षा के उपायों को देखा है. चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहेगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





