भारत

'शिक्षक दिवस' की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिक्षकों को दीं शुभकामनाएं

Deepa Sahu
4 Sept 2021 11:29 PM IST
शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिक्षकों को दीं शुभकामनाएं
x
'शिक्षक दिवस'

नई दिल्ली, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर देशभर के शिक्षकों का अभिवादन किया और उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान शिक्षकों द्वारा अपने सामने आई नई चुनौतियों का कुशलता से सामना करने का जिक्र भी किया। राष्ट्रपति कोविंद ने दिए गए संदेश में कहा, 'महान शिक्षाविद, दार्शनिक और देश के पूर्व राष्ट्रपति डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन ( Dr Sarvepalli Radhakrishnan) के जन्मदिवस के मौके पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। शिक्षक दिवस केे मौके पर शिक्षकों को मेरी शुभकामनाएं।'



Next Story