भारत

राष्ट्रपति महोदय संज्ञान लें...अखिलेश यादव ने ईवीएम मशीन को लेकर किया ये ट्वीट

jantaserishta.com
12 March 2022 12:19 PM IST
राष्ट्रपति महोदय संज्ञान लें...अखिलेश यादव ने ईवीएम मशीन को लेकर किया ये ट्वीट
x

नई दिल्ली: यूपी चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं और इसी के साथ बीजेपी एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है. बहरहाल चुनावी नतीजो के दौरान समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ईवीएम मशीन में धांधली को लेकर कई आरोप लगाए थे. वही अब उन्होंने एक कथित ईवीएम बदले जाने की चुनाव अधिकारी की ऑडियो रिकॉर्डिंग को लेकर ट्वीट किया है.

दरअसल अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है कि, " ईवीएम बदले जाने को लेकर एक चुनाव अधिकारी की किसी से बात करने की जो ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर चल रही है. मा. उच्चतम न्यायालय और राष्ट्रपति महोदय उसका संज्ञान लें व सरकार संबंधित व्यक्ति को तुरंत संपूर्ण सुरक्षा दें. किसी एक व्यक्ति का जीवन हमारे लिए सरकार बनाने से ज्यादा अहम है."
बता दें कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 403 सीटों में से 273 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल किया है. राज्‍य की मुख्‍य विपक्षी समाजवादी पार्टी ने 111 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी ली है. उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव 2022 के जनादेश को जनता का सम्मान करते हुए स्वीकार करती है. उन्होंने कहा कि हर एक छात्र, बेरोजगार युवा, शिक्षक, शिक्षामित्र, पुरानी पेंशन समर्थक, महिला, किसान, मजदूर और सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद जिन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रति विश्वास जताया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story