भारत

पमरे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा ने 15 महिला रेलकर्मियों को किया सम्मानित

Shantanu Roy
13 March 2023 3:26 PM GMT
पमरे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा ने 15 महिला रेलकर्मियों को किया सम्मानित
x
बड़ी खबर
जबलपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पश्चिम मध्य रेल महिला कल्याण संगठन द्वारा तीनों मण्डलों जबलपुर, भोपाल एवं कोटा पर सराहनीय कार्य करने वाली महिला रेल कर्मियों को सम्मानित किया। रेलवे में विभिन्न विभागों में कार्यरत कार्यालय अधीक्षक, सामान्य सहायकों, ट्रैकमैनों आदि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कुल 15 महिला रेल कर्मियों को सम्मानित किया गया।
13 मार्च 2023 को रेल सौरभ अधिकारी सभागार में पश्चिम मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती संध्या गुप्ता की अध्यक्षता में एवं संगठन के अन्य पदाधिकारियों द्वारा रेलवे के प्रति समर्पण भाव से एवं निष्ठापूर्वक काम करने वाले विभिन्न स्टेशनों तथा विभिन्न विभागों में काम करने वाली महिला रेल कर्मचारियों के काम की सराहना की एवं प्रोत्साहन स्वरूप उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्षा श्रीमती संध्या गुप्ता द्वारा महिलाओं द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों का उल्लेख करते हुये अपने उद्बोधन में महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
पमरे के विभिन्न विभागों में कार्यरत आज सम्मानित महिला रेल कर्मियों में मुख्यालय जबलपुर से संगीता मिश्रा/कार्यालय अधीक्षक, आकृति चौकसे/वरिष्ठ ट्रैकमैन, मोनिका गौर/वरिष्ठ स्टेनो, मीना बाखुरु/मुख्य कार्यालय अधीक्ष, रूपा छत्री/मुख्य कार्यालय अधीक्षक, अनुशंसा सिन्हा/ वाणिज्य, तरनजीत कौर/लेखा विभाग, नम्रता पटेल/केन्द्रीय चिकित्सालय, श्वेता बर्मन/वरिष्ठ ट्रैकमैन, एरिक मैरी/यांत्रिकी, रेल सुरक्षा बल से शिवकुमारी चौहान/प्रधान आरक्षक, जबलपुर मण्डल से वर्षा यादव, भोपाल मण्डल से सुमंगला, कोटा मण्डल से संध्या एवं कारखाना भोपाल से नीलिमा बिल्लौरे आदि महिला रेलकर्मी शामिल हैं। इस कार्यक्रम में पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय की महिला कल्याण संगठन की सचिव वंदना सक्सेना, कोषाध्यक्ष श्रीमती सुवर्णा, महिला कल्याण संगठन जबलपुर मण्डल की अध्यक्षा गुरमीत कौर एवं कविता कौरव, श्रीमती सुषमा गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्याएं भी उपस्थित रहीं।
Tagsएमपी न्यूज हिंदीमध्यप्रदेश न्यूजमध्यप्रदेश की खबरमध्यप्रदेश लेटेस्ट न्यूजमध्यप्रदेश क्राइममध्यप्रदेश न्यूज अपडेटमध्यप्रदेश हिंदी न्यूज टुडेमध्यप्रदेश हिंदीन्यूज हिंदीन्यूज मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश हिंदी खबरमध्यप्रदेश समाचार लाइवmp news hindimadhya pradesh newsmadhya pradesh ki khabarmadhya pradesh latest newsmadhya pradesh crimemadhya pradesh news updatemadhya pradesh hindi news todaymadhya pradesh hindinews hindinews madhya pradeshmadhya pradesh hindi newsmadhya pradesh news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story