भारत

गीता प्रेस के अध्यक्ष और संपादक राधेश्याम खेमका का निधन

jantaserishta.com
4 April 2021 10:05 AM IST
गीता प्रेस के अध्यक्ष और संपादक राधेश्याम खेमका का निधन
x

फाइल फोटो 

यूपी के गोरखपुर स्थित गीता प्रेस के अध्यक्ष और सनातन धर्म की प्रसिद्ध पत्रिका 'कल्याण' के संपादक राधेश्याम खेमका का निधन हो गया है. वे 87 साल के थे. राधेश्याम खेमका ने शनिवार की दोपहर वाराणसी के केदार घाट स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली. वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे.

राधेश्याम खेमका का अंतिम संस्कार हरिश्चंद्र घाट पर किया गया. मुखाग्नि उनके पुत्र राजा राम खेमका ने दी. जानकारी के अनुसार पिछले करीब 40 साल से सनातन धर्म की प्रसिद्ध पत्रिका कल्याण के संपादक रहे राधेश्याम खेमका पिछले 15 दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे. तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वाराणसी के ही रवींद्रपुरी इलाके में स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था.
बताया जाता है कि दो दिन पहले ही राधेश्याम खेमका को अस्पताल से केदारघाट स्थित आवास लाया गया था जहां उन्होंने शनिवार की दोपहर करीब 12.30 बजे अंतिम सांस ली. कई संतों के काफी निकट रहे राधेश्याम खेमका पिछले करीब 40 साल से सनातन धर्म की पत्रिका 'कल्याण' के संपादन का दायित्व निभा रहे थे. वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story