
x
फाइल फोटो
भोपाल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आ रही हैं। उनके प्रवास को लेकर प्रशासन और सरकार की ओर से खास तैयारियां की जा रही है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते रोज राष्ट्रपति के प्रवास को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। चौहान ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रपति मुर्मु के ग्वालियर आगमन की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए कहा है कि 13 जुलाई को राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मु के ग्वालियर के कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं उत्कृष्ट हो। राष्ट्रपति मुर्मु ग्वालियर में एच.एच. महाराजा सर जीवाजीराव सिंधिया म्यूजियम जय विलास पैलेस जायेगी और एबीवी-आईआईआईटीएम ग्वालियर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
जय विलास पैलेस में होने वाले कार्यक्रम का बीते रोज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यपाल मंगु भाई पटेल को आमंत्रण दिया था।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मु के ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रमों की अच्छी ब्रांडिंग की जाए। सुरक्षा व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे। साफ-सफाई और स्वच्छता सहित अन्य व्यवस्थाएं उत्तम हों। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ग्वालियर और अन्य अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए।
Tagsराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मुद्रौपदी मुर्मुग्वालियरग्वालियर न्यूज़President Draupadi MurmuDraupadi MurmuGwaliorGwalior News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





