भारत

मप्र के जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू हिस्सा लेंगी

jantaserishta.com
13 Nov 2022 1:56 PM IST
मप्र के जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू हिस्सा लेंगी
x
भोपाल(आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस 15 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर विविध कार्यक्रम होंगे। शहडोल में होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिस्सा लेंगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी है। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर बताया है कि, "आज मेरी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बात हुई।"
"मैंने राष्ट्रपति को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया। वे 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शहडोल पधारेंगी। संपूर्ण मध्यप्रदेश राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उद्बोधन सुनेगा।"
चौहान ने कहा है मध्यप्रदेश की धरती पर राष्ट्रपति का स्वागत है। हमारा सौभाग्य है कि मध्यप्रदेश का निमंत्रण राष्ट्रपति ने स्वीकार किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का मध्यप्रदेश का प्रथम आगमन हमारे लिए गौरव का विषय है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story