भारत
राष्ट्रपति ओडिशा में अपने गांव और सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व का दौरा करेंगी
jantaserishta.com
3 May 2023 6:03 PM IST

x
फाइल फोटो
भुवनेश्वर (आईएएनएस)| राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार गुरुवार को ओडिशा में अपने गृह जिले मयूरभंज का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राज्य में तीन दिन रहेंगीं। अपने दौरे के दौरान वह बारीपदा के महाराजा श्रीराम चंद्र भांजा देव विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह और सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व की यात्रा समेत कई कार्यक्रमों में भाग लेंगी।
तय कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपित मुर्मू दिल्ली से भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी। इसके बाद यहां से वह हेलीकॉप्टर से ओडिशा जाएंगी और 4 मई को सुबह करीब 10:15 बजे मयूरभंज जिले के बादामपहाड़ हेलीपैड पर उतरेंगी।
मुर्मू सबसे पहले अपनी ससुराल गांव पहाड़पुर जाएंगी, जहां वह अपने पति स्वर्गीय श्याम चरण मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। इसके अलावा वह नाबार्ड द्वारा बनाए जाने वाले एसएलएस ट्रस्ट स्कूल में एक सामुदायिक केंद्र और एक कौशल विकास केंद्र की आधारशिला रखेंगीं। राष्ट्रपति ससुराल के गांव में स्कूली छात्रों और ग्रामीणों के साथ भी कुछ समय बिता सकती हैं।
राष्ट्रपति मुर्मू ब्रह्मा कुमारिस सेंटर भी जाएंगी, जहां वह एडिसन फ्री ओडिशा अभियान की शुरुआत करेंगी। उनका कुछ अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने का भी कार्यक्रम है, जिसमें बड़ाबंधा के पास राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले 100 फुट ऊंचे ध्वज स्तंभ का उद्घाटन शामिल है।
इसके बाद राष्ट्रपति पांच मई को अपने रायरंगपुर स्थित आवास पर जाएंगी और हॉलीडे होम में करीब 20 मिनट बिताएंगी। वहां से राष्ट्रपति पंडित रघुनाथ मुर्मू के गांव दंडबोश और बाद में सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व (एसटीआर) जाएंगी और बारीपदा में रात बिताएंगी।
राष्ट्रपित मुर्मू 6 मई को दीक्षांत भाषण देने के लिए सुबह करीब 10 बजे बारीपदा के महाराजा श्रीराम चंद्र भंजदेव विश्वविद्यालय पहुंचेंगी।
राष्ट्रपति दोपहर 12.15 बजे एमएससीबी परिसर से रवाना होंगी और वापस पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरेंगी, जहां से वह दिल्ली लौट आएंगी।
Tagsराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूद्रौपदी मुर्मूओडिशामयूरभंजPresident Draupadi MurmuDraupadi MurmuOdishaMayurbhanj
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





