भारत

सूरीनाम पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रवासी भारतीयों से करेंगी मुलाकात

jantaserishta.com
5 Jun 2023 11:32 AM IST
सूरीनाम पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रवासी भारतीयों से करेंगी मुलाकात
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर सूरीनाम पहुंची। राष्ट्रपति भवन ने रविवार देर रात एक ट्वीट में कहा, एक विशेष सम्मान के तौर पर, सूरीनाम के राष्ट्रपति संतोखी ने पूरे राजकीय सम्मान के साथ एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति की अगवानी की।
अपनी यात्रा के पहले चरण (4 से 6 जून) में, राष्ट्रपति सूरीनाम के नेताओं के साथ बातचीत करेंगी और राजधानी शहर पारामारिबो में प्रवासी भारतीयों के एक वर्ग से मिलेंगी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि यह यात्रा भारत और सूरीनाम के बीच गहरे संबंधों को और मजबूत करेगी।
उनकी यात्रा उनके सूरीनाम के समकक्ष चंद्रिकाप्रसाद संतोखी के निमंत्रण पर हो रही है। यात्रा के दौरान वह राष्ट्रपति संतोखी से विशेष वार्ता करेंगी और कई गतिविधियों में भी भाग लेंगी। राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वूसिक के निमंत्रण पर राष्ट्रपति मुर्मू 7 जून को सर्बिया के लिए रवाना होंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story