भारत

राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

jantaserishta.com
3 Jan 2023 1:10 PM IST
राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
x
जयपुर, (आईएएनएस)| राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार से दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर रहेंगी। वह जयपुर में राजभवन में बने कॉन्स्टीट्यूशन पार्क का उद्घाटन करेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति मंगलवार को सेना के विशेष विमान से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से वह सिविल लाइंस स्थित राजभवन पहुंचेंगी और वहां बने कांस्टीट्यूशन पार्क का उद्घाटन करेंगी।
मंगलवार को वह जयपुर और माउंट आबू में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। वह पाली में स्काउट-गाइड के राष्ट्रीय जंबूरी में भी शामिल होंगी।
राजभवन में बने इस कांस्टीट्यूशन पार्क को सप्ताह में दो दिन जनता के लिए खोला जाएगा। 50-50 स्लॉट में इस पार्क का दौरा किया जाएगा। इस पार्क को बनाने में करीब 9.15 करोड़ रुपए की लागत आई थी।
पार्क में संविधान निर्माण में योगदान देने वाली हस्तियों की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इसके अलावा कांस्टीट्यूशन पार्क के बारे में दर्शकों को ऑडियो-विजुअल माध्यम से जानकारी दी जाएगी।
पार्क में मुख्य आकर्षण का केंद्र गनमेटल से बनी चरखा चलाते हुए महात्मा गांधी की 10 बाई 12 फीट की मूर्ति है। यहां पर महाराणा प्रताप और उनके घोड़े 'चेतक' की संगमरमर की मूर्ति भी स्थापित की गई है, जो मातृभूमि के लिए राजस्थान के वीर योद्धा के शौर्य और बलिदान की प्रेरणा देती है।
तीन जनवरी को दोपहर के भोजन के बाद राष्ट्रपति सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से माउंट आबू के लिए रवाना होंगी, जहां वह मुख्य अतिथि के रूप में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होंगी।
आबू में एक रात्रि प्रवास के बाद राष्ट्रपति अगले दिन जोधपुर जाएंगी, जहां से वह पाली के रोहट में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राष्ट्रीय जंबूरी में शामिल होंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story