भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 18 फरवरी को मदुरै मीनाक्षी मंदिर जाने की संभावना

jantaserishta.com
9 Feb 2023 1:41 PM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 18 फरवरी को मदुरै मीनाक्षी मंदिर जाने की संभावना
x

फाइल फोटो

चेन्नई (आईएएनएस)| राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 फरवरी को ईशा योग केंद्र के महा शिवरात्रि समारोह में भाग लेने के लिए चेन्नई पहुंचेंगी और उनके प्रसिद्ध मदुरै मीनाक्षी मंदिर जाने की भी संभावना है। मंदिर के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि राष्ट्रपति के मंदिर जाने की औपचारिक घोषणा उनके आगमन से सिर्फ दो दिन पहले की जाएगी।
सूत्रों ने बताया कि मंदिर में सुरक्षा के इंतजाम पहले ही कर लिए गए हैं। राष्ट्रपति के 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे मंदिर पहुंचने की संभावना है और वहां वो 'पूजा' में शामिल होंगी।
वह शहर के ईशा योग केंद्र में महा शिवरात्रि समारोह में भाग लेने के लिए एक विशेष विमान से कोयम्बटूर के लिए रवाना होंगी।
पद संभालने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू की मदुरै की यह पहली यात्रा होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 में मदुरै मीनाक्षी मंदिर का दौरा किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story