भारत
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
jantaserishta.com
8 March 2023 9:35 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रंगों के त्योहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में हमेशा आनंद और उमंग का रंग बरसने की कामना की है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा, "उल्लास और उमंग के पर्व होली की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। स्नेह और भाईचारे का यह त्योहार हमारे विविधतापूर्ण समाज के जीवंत रंगों और सौहार्द का प्रतीक है। मेरी मंगल कामना है कि रंगों का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व नई ऊर्जा का संचार करे।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा, "होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप सभी के जीवन में हमेशा आनंद और उमंग का रंग बरसे।"
Tagsराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूद्रौपदी मुर्मूप्रधानमंत्री मोदीहोलीपीएम मोदीPresident Draupadi MurmuDraupadi MurmuPrime Minister ModiHoliPM Modi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





