भारत

राष्ट्रपति, लोकसभा स्पीकर और PM मोदी ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

jantaserishta.com
28 Dec 2024 12:23 PM IST
तीनों सेनाओं ने दी सलामी.
Manmohan Singh Funeral: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान से साथ किया जाएगा. दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के निगम बोध घाट पहुंच गया है. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे हैं.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किए. लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story