भारत

बिहार दिवस पर राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

jantaserishta.com
22 March 2026 9:37 AM IST
बिहार दिवस पर राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं
x
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने प्रशंसा करते हुए कहा कि भारतीय विरासत को भव्यता और दिव्यता प्रदान करने वाला बिहार आज प्रगति के नित-नए अध्याय गढ़ने में जुटा है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "देश-विदेश में रहने वाले बिहार के सभी लोगों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। विश्व के प्रथम गणराज्य की भूमि होने के साथ-साथ, गौरवशाली साम्राज्यों और महान सांस्कृतिक-आध्यात्मिक धाराओं को जन्म देने वाली इस धरती ने विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देकर, भारत-भूमि को सदैव समृद्ध किया है।"
उन्होंने आगे लिखा, "मुझे विश्वास है कि राज्य के निवासी अपनी असीम प्रतिभा और परिश्रम से, बिहार और पूरे देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मैं राज्य के और सभी निवासियों के, स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामना करती हूं।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के अपने सभी परिवारजनों को अनेकानेक शुभकामनाएं। भारतीय विरासत को भव्यता और दिव्यता प्रदान करने वाला हमारा यह प्रदेश आज प्रगति के नित-नए अध्याय गढ़ने में जुटा है। मुझे विश्वास है कि विकसित बिहार के साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में यहां के कर्मठ और ऊर्जावान लोगों का समर्पण और सामर्थ्य बहुत काम आएगा।"
बिहार दिवस पर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में कहा, "बिहार दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। समृद्ध बिहार के संकल्प को पूरा करने हेतु मैं आप सभी का आह्वान करता हूं। हम सब मिलकर बिहार के गौरव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे।"
बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने पोस्ट किया, "बिहार स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन अवसर हमारे गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प को और मजबूत करता है। आइए, हम सभी मिलकर विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण में अपना योगदान दें।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story