भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सफल हुआ ऑपरेशन, अस्पताल से मिली छुट्टी

Admin4
16 Oct 2022 10:26 AM GMT
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सफल हुआ ऑपरेशन, अस्पताल से मिली छुट्टी
x

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन रविवार को यहां सेना के रिसर्च एवं रेफरल अस्पताल में हुआ। राष्ट्रपति भवन के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि ऑपरेशन सफल रहा और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। चौसठ वर्षीय मुर्मू ने 25 जुलाई, 2022 को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। बयान में कहा गया है, 'मुर्मू का आज मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन सफल रहा और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।'

Admin4

Admin4

    Next Story