भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दी महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं

jantaserishta.com
7 Oct 2025 10:00 AM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दी महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं
x
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "सभी को महर्षि वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। आदिकवि वाल्मीकि द्वारा रचित 'रामायण' ने मानव समाज को प्रभु श्रीराम की प्रेरणादायक कथा और आदर्श जीवन-मूल्यों की धरोहर प्रदान की है। आध्यात्मिक जागृति, करुणा और मानवीय आदर्शों के प्रतीक महर्षि वाल्मीकि की गणना भारतीय संस्कृति के आधार-स्तंभों में की जाती है। उनकी पावन स्मृति को मैं सादर नमन करती हूं। मैं आशा करती हूं कि वाल्मीकि-रामायण के आदर्शों को देशवासी अपने आचरण में ढालेंगे।"
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पोस्ट किया, "आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम के जीवन-दर्शन को ‘रामायण’ में समाहित कर उन्होंने जन-जन तक मानवता, मर्यादा और धर्म का संदेश पहुंचाया। यह पवित्र ग्रंथ मानव समाज को अनंत काल तक जीवन की हर परिस्थिति में मार्गदर्शित करता रहेगा।"
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर लिखा, "पवित्र महाकाव्य 'रामायण' के रचयिता आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं। उनके आदर्श विचार व मानवीय मूल्य सदियों तक मानवता को राह दिखाते रहेंगे।"
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, "समूची मानवता को ‘रघुकुलनंदन' प्रभु श्री राम के आदर्श चरित्र से परिचय कराने वाले आदिकवि, महाग्रंथ रामायण के रचनाकार, त्रिकालदर्शी महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। महाग्रंथ 'रामायण' हमें मानवीय, सामाजिक एवं राष्ट्रीय मूल्यों के साथ सत्य, न्याय एवं धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है।"
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, "मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्श चरित्र को लिपिबद्ध कर संपूर्ण विश्‍व को पवित्र महाकाव्य रामायण का अनुपम उपहार देने वाले 'आदिकवि' महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके पुनीत विचार हम सभी को पवित्र आचरण के साथ संयम, सत्य, अनुशासन और कर्तव्य को पूरी निष्ठा से निभाने की शिक्षा और प्रेरणा देते रहे हैं और आगे भी देते रहेंगे। महर्षि वाल्मीकि जी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम।"
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं सभी को वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। महर्षि वाल्मीकि जी ने अपनी महान कृति रामायण के माध्यम से न केवल भारतीय संस्कृति और आदर्शों को अमर बनाया, अपितु प्रभु श्रीराम के धर्म, सत्य, मर्यादा और कर्तव्यपालन जैसे मूल्यों से जन-जन को जोड़ा। उनके विचार आज भी हमें धर्मपथ पर चलने और समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story