
x
अयोध्या: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को एक दिवसीय अयोध्या दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह रामलला के दर्शन करेंगी। वह हनुमानगढ़ी और सरयू तट पर आरती भी करेंगी। उनके आगमन से पहले राम नगरी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
इससे पहले मंगलवार शाम को राष्ट्रपति कार्यालय की टीम ने अयोध्या पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू पहली बार अयोध्या पहुंच रही हैं। एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आंनदी बेन पटेल उनका स्वागत करेंगी। राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से होते हुए अयोध्या आएंगी।
सबसे पहले वह हनुमानगढ़ी जाएंगी। शाम 4.50 बजे हनुमंत लला की आरती में शामिल होंगी। इसके बाद शाम 5.45 बजे सरयू पूजन और आरती करेंगी। यहां से रामजन्मभूमि पहुंचकर शाम 6.45 बजे रामलला के दर्शन कर आरती में शिरकत करेंगी। शाम 7.15 बजे कुबेर टीला के दर्शन करेंगी। इसके बाद वह एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
एयरपोर्ट से लेकर अयोध्या धाम तक चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल के जवानों की ड्यूटी लगा दी गई। श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसके लिए भी पुलिस और प्रशासन की ओर से इंतजाम किए जा रहे है। पुलिस के अलावा सीआरपीएफ, आरएएफ, एटीएस व पीएसी के जवान भी जगह-जगह तैनात होंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





