भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मध्यप्रदेश के जनजातीय वर्ग को देंगी 'पेसा कानून' की सौगात

jantaserishta.com
15 Nov 2022 9:55 AM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मध्यप्रदेश के जनजातीय वर्ग को देंगी पेसा कानून की सौगात
x
भोपाल (आईएएनएस)| राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर आज आ रही है। इस दौरान वे शहडोल के लालपुर में जनजातीय गौरव दिवस के राज्य-स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होकर जनजातीय वर्ग को पेसा कानून की सौगात देंगी।
राष्ट्रपति मुर्मु मंगलवार आज प्रात: साढ़े 11 बजे जबलपुर आयेंगी और वहां से दोपहर 12.25 पर शहडोल पहुंचेंगी। लालपुर (शहडोल) में जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान मध्यप्रदेश में पेसा एक्ट को आधिकारिक तौर पर लागू किया जायेगा। राष्ट्रपति दोपहर तीन बजे शहडोल से प्रस्थान कर अपराह्न् तीन बजकर 55 मिनट पर जबलपुर और वहां से सायं पांच बजकर 25 बजे भोपाल पहुंचेंगी।
राष्ट्रपति मुर्मु सायं साढ़े छह बजे राजभवन, भोपाल से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की रातापानी, औबेदुल्लागंज-इटारसी फोरलेन परियोजना (एनएच-46) और रक्षा मंत्रालय की ग्वालियर स्थित रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान में मैक्सिमम माइक्रोवाइल कंटेनमेंट लेबोरेट्ररी (बीएसएल 4) का वर्चुअली शिलान्यास करेंगी।
राष्ट्रपति मुर्मु 16 नवंबर को प्रात: साढ़े 11 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में महिला स्व-सहायता समूह सम्मेलन में भाग लेंगी। वह दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर भोपाल से वायुयान द्वारा दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story