भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कुछ देर बाद पहली बार राष्ट्र को करेंगी संबोधित

jantaserishta.com
14 Aug 2022 4:08 PM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कुछ देर बाद पहली बार राष्ट्र को करेंगी संबोधित
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शाम राष्ट्र को संबोधित करेंगी. देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर द्रौपदी मुर्मू का संबोधन शाम 7 बजे प्रसारित होगा. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति का इस संबोधन की पुरानी परिपाटी रही है. अपने इस संबोधन में राष्ट्रपति देश की उपलब्धियों और आने वाले कल की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हैं. 15 अगस्त के मुख्य समारोह में देश के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ये संबोधन शाम 7 बजे दूरदर्शन के सभी चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा. पहले ये संबोधन हिंदी भाषा में होगा, उसके बाद अंग्रेजी भाषा में भी लोग इस संबोधन को सुन सकेंगे. इतना ही नहीं ऑल इंडिया रेडियो के पूरे नेटवर्क पर भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के इस भाषण को सुना जा सकेगा. देश की सभी क्षेत्रीय भाषाओं में ये संबोधन दूरदर्शन के सभी क्षेत्रीय चैनलों पर हिंदी और अंग्रेजी के बाद प्रसारित होगा. वहीं आकाशवाणी के केन्द्रों पर क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण रात साढ़े नौ बजे होगा.
देश में इस समय स्वतंत्रता दिवस के 75 साल पूरे होने के मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. ऐसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ये संबोधन कई मायनों में खास है. वहीं हाल में उनके राष्ट्रपति पद संभालने के बाद ये पहला मौका होगा जब वह राष्ट्र को संबोधित करेंगी. द्रौपदी मुर्मू, देश में आदिवासी समुदाय से आने वाली पहली राष्ट्रपति हैं. वहीं पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के बाद वह देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story