भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अहमदाबाद के गांधी आश्रम में चलाया चरखा

Nilmani Pal
3 Oct 2022 7:46 AM GMT
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अहमदाबाद के गांधी आश्रम में चलाया चरखा
x

गुजरात। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिनों के लिए गुजरात दौरे पर हैं। गुजरात पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अहमदाबाद के गांधी आश्रम में चरखा चलाया। इसके बाद वह गांधीनगर में एक समारोह में 1,330 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगी। राष्ट्रपति के रूप में मुर्मू का यह पहला गुजरात दौरा है।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, वह दिन में गांधीनगर स्थित जीएमईआरएस में स्वास्थ्य, सिंचाई, जलापूर्ति और बंदरगाह विकास से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास करेंगी। बयान के अनुसार, शाम को वह गांधीनगर में उनके सम्मान में गुजरात सरकार द्वारा आयोजित एक स्वागत समारोह में शिरकत करेंगी।

बयान के अनुसार, मुर्मू चार अक्टूबर को महिला उद्यमियों के लिए गुजरात विश्वविद्यालय के स्टार्ट-अप मंच 'हरस्टार्ट' का शुभारंभ करेंगी और अहमदाबाद स्थित इस विश्वविद्यालय में शिक्षा एवं आदिवासी विकास से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करेंगी।


Next Story