भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं अयोध्या

jantaserishta.com
1 May 2024 5:45 PM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं अयोध्या
x
अयोध्या: लोकसभा चुनाव के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को पहली बार अयोध्या पहुंची। इस दौरान महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह हनुमानगढ़ी दर्शन के लिए पहुंचीं।
एयरपोर्ट से लेकर अयोध्या धाम तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह आवागमन रोका गया है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंचीं और दर्शन-पूजन किया। वह रामलला के दरबार में भी हाजिरी लगाएंगी।
राष्ट्रपति के आगमन पर खुफिया एजेंसियों से लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि जिन रास्तों से राष्ट्रपति का काफिला आएगा, उन रास्तों पर जवानों को तैनात किया गया है। सादी वर्दी में भी जवानों को लगाया गया है। सर्विलांस और इलेक्ट्रानिक उपकरणों का भी सहारा लिया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story