भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ग्वालियर में कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद जयपुर रवाना

Shantanu Roy
13 July 2023 4:19 PM GMT
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ग्वालियर में कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद जयपुर रवाना
x
बड़ी खबर
ग्वालियर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को एक दिवसीय ग्वालियर प्रवास के दौरान यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुईं। इसके बाद उन्होंने शाम को ग्वालियर के एयर फोर्स स्टेशन पहुंचकर विशेष विमान द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान किया। विमानतल पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें विदाई दी। विमानतल पर राष्ट्रपति को विदाई देने के लिए केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह भी पहुंचे थे। वायुसेना के विमानतल पर संभागीय आयुक्त दीपक सिंह, एडीजीपी डी श्रीनिवास वर्मा, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल के साथ ही वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
Tagsएमपी न्यूज हिंदीमध्यप्रदेश न्यूजमध्यप्रदेश की खबरमध्यप्रदेश लेटेस्ट न्यूजमध्यप्रदेश क्राइममध्यप्रदेश न्यूज अपडेटमध्यप्रदेश हिंदी न्यूज टुडेमध्यप्रदेश हिंदीन्यूज हिंदीन्यूज मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश हिंदी खबरमध्यप्रदेश समाचार लाइवmp news hindimadhya pradesh newsmadhya pradesh ki khabarmadhya pradesh latest newsmadhya pradesh crimemadhya pradesh news updatemadhya pradesh hindi news todaymadhya pradesh hindinews hindinews madhya pradeshmadhya pradesh hindi newsmadhya pradesh news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story