
x
तमिलनाडु। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज चेन्नई के दौरे पर जाएंगी। जहां वह सिटी यूनियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। इस मौके पर वह बैंकिंग क्षेत्र की उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं पर विचार रखेंगी।
दौरे के अंतिम दिन यानी तीन सितंबर को राष्ट्रपति मुर्मू तिरुवरुर जाएंगी। यहां वह सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ तमिलनाडु के 10वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी और विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगी। राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि यह दौरा शिक्षा, बैंकिंग और सामाजिक उत्थान से जुड़े आयोजनों पर केंद्रित रहेगा।
Next Story





