भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दावा, कहा- भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था पूरी दुनिया के लिए मिसाल बन गई है

Shantanu Roy
25 May 2023 3:55 PM GMT
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दावा, कहा- भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था पूरी दुनिया के लिए मिसाल बन गई है
x
झारखंड में दौरा जारी
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था दुनिया के लिए एक मिसाल बन गई है और उन्होंने युवा आईटी पेशेवरों से दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों जैसे कमजोर वर्गों सहित लोगों के कल्याण के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने का आग्रह किया। वह भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी रांची) के दूसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थीं।
राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था पूरे विश्व के लिए एक उदाहरण बन गई है और छोटे विक्रेताओं के डिजिटल माध्यमों से फल, सब्जियां बेचने की कल्पना कौन कर सकता था।'' मुर्मू ने कहा कि एक लाख से अधिक पंजीकृत स्टार्टअप के साथ भारत के पास तीसरा वैश्विक ‘टेक-स्टार्टअप' परितंत्र है।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं आईटी छात्रों से ‘दिव्यांगों' और वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के बेहतर इस्तेमाल के लिए आगे आने का आग्रह करती हूं।'' उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र के महत्व को इस तथ्य से समझा जा सकता है कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में इसका योगदान 1998 में दो प्रतिशत से बढ़कर वर्तमान में नौ प्रतिशत हो गया है।
Tagsराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूराष्ट्रपति का दावाभारत डिजिटल अर्थव्यवस्थाडिजिटल अर्थव्यवस्थाPresident Draupadi MurmuPresident's ClaimIndia Digital EconomyDigital Economyनई दिल्ली न्यूज हिंदीनई दिल्ली न्यूजनई दिल्ली की खबरनई दिल्ली लेटेस्ट न्यूजनई दिल्ली क्राइमनई दिल्ली न्यूज अपडेटनई दिल्ली हिंदी न्यूज टुडेनई दिल्ली हिंदीन्यूज हिंदी नई दिल्लीन्यूज नई दिल्लीनई दिल्ली हिंदी खबरनई दिल्ली समाचार लाइवnew delhi news hindinew delhi newsnew delhi ki khabarnew delhi latest newsnew delhi crimenew delhi news updatenew delhi hindi news todaynew delhi hindinews hindi new delhinews new delhinew delhi hindi newsnew delhi news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story