भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिल दिवस पर दी महिलाओं को बधाई

jantaserishta.com
8 March 2024 10:50 AM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिल दिवस पर दी महिलाओं को बधाई
x

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिल दिवस पर दी महिलाओं को बधाई

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' के मौके पर सभी महिलाओं को बधाई दी। आठ मार्च को विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर महिलाओं की उपलब्धियों, अधिकारों, समानता, सशक्तिकरण सहित उनसे जुड़े अन्य मुद्दों को याद किया जाता है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर कहा, "महिला दिवस पर सभी महिलाओं को मेरी तरफ से बधाई। यह नारी शक्ति के उत्सव को मनाने का सुनहरा मौका है। किसी भी समाज की प्रगति वहां रहने वाली महिलाओं की प्रगति से मापी जाती है।"
उन्होंने आगे कहा, "भारत की बेटियों ने जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। चाहे वो खेल हो या विज्ञान। हमारी बेटियों ने हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करके राष्ट्र को गौरवान्वित किया है, तो आइए हम सब मिलकर महिलाओं की राहों में मौजूदा चुनौतियों को दूर करने की दिशा में मिलकर काम करें, ताकि वो देश के आने वाले कल को नया आकार दे सकें।"
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 का थीम इस बार 'महिलाओं में निवेश: विकास में तेजी' है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर लिखा, "अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को मेरी तरफ से बधाई। हम महिलाओं की ताकत व साहस को सलाम करते हैं और हर क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हैं।"
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "हमारी सरकार शिक्षा, उद्यमी, कृषि, तकनीक सहित अन्य क्षेत्रों में नवाचारों से महिलाओंं को सशक्त करने की दिशा में प्रतिबद्ध है। यह पिछले दशक में हमारी उपलब्धियों में भी परिलक्षित होता है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story