भारत

राष्ट्रपति ने नेपाल के सेनाध्यक्ष को भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक से सम्मानित किया

jantaserishta.com
12 Dec 2024 2:15 PM IST
राष्ट्रपति ने नेपाल के सेनाध्यक्ष को भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक से सम्मानित किया
x
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को नेपाल के सेनाध्यक्ष जनरल अशोक राज सिगडेल को भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक से सम्मानित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष अलंकरण समारोह में नेपाली सेना के सेनाध्यक्ष जनरल अशोक राज सिगडेल को उनकी सराहनीय सैन्य शक्ति, भारत के साथ नेपाल के दीर्घकालिक तथा मैत्रीपूर्ण संबंधों को और बढ़ावा देने में उनके अतुलनीय योगदान के लिए भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान की।
बता दें कि नेपाल के सेनाध्यक्ष जनरल अशोक राज सिगडेल 11 से 14 दिसंबर तक भारत की यात्रा पर हैं। सिगडेल की यात्रा का उद्देश्य भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच सैन्य सहयोग सुदृढ़ करना तथा दोनों देशों के बीच सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान करना है। नेपाल के सेना प्रमुख ने बुधवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की थी और साउथ ब्लॉक लॉन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था।
जनरल अशोक राज सिगडेल ने बुधवार को नई दिल्ली में भारतीय सेना के सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी के साथ गहन बातचीत की थी। इस बातचीत के दौरान दोनों सेनाध्यक्षों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा चिंताओं के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की थी।
नेपाली सेना के सेनाध्यक्ष ने एनएसए अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, जनरल अनिल चौहान, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री से भी मुलाकात की थी। इन बैठकों ने व्यापक रक्षा और सुरक्षा मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान, आपसी हितों के मामलों पर ध्यान केंद्रित करने और दोस्ती को और मजबूत करने का अवसर प्रदान किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story