भारत
राष्ट्रपति ने सौरभ भारद्वाज और आतिशी को मंत्री नियुक्त करने की मंजूरी दी
jantaserishta.com
7 March 2023 4:44 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी दिल्ली सरकार में अब नए मंत्री होंगे। राष्ट्रपति ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सिफारिश पर दोनों नेताओं को मंत्री के रूप में नियुक्त कर दिया है। इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अलग-अलग अधिसूचना भी जारी कर दी है।
जेल में बंद मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की जगह अब आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी दिल्ली सरकार में नए मंत्री होंगे। गृह मंत्रालय ने अपनी अधिसूचना में बताया कि राष्ट्रपति, दिल्ली के मुख्यमंत्री की सलाह पर आतिशी को उनके शपथ ग्रहण करने की तारीख से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में मंत्री के रूप में नियुक्त करते हैं।
वहीं दूसरी अधिसूचना में कहा गया कि राष्ट्रपति, दिल्ली के मुख्यमंत्री की सलाह पर सौरभ भारद्वाज को उनके शपथ ग्रहण करने की तारीख से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में मंत्री के रूप में नियुक्त करते हैं।
गौरतलब है कि आज ही राष्ट्रपति ने जेल में बंद दिल्ली सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येन्द्र जैन का इस्तीफा स्वीकार किया था। पिछले दिनों दोनों मंत्रियों के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल ने सौरभ भारद्वाज और आतिशी को मंत्री नियुक्त करने की फाइल राष्ट्रपति को भेजी थी, जिसे मंजूरी दे दी गई है।
Tagsआम आदमी पार्टीदिल्ली सरकारदिल्लीदिल्ली मंत्रीआपसौरभ भारद्वाजआतिशीAadmi PartyDelhi GovernmentDelhiDelhi MinisterAAPSaurabh BhardwajAtishi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





