भारत
प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन के निधन पर राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति ने शोक व्यक्त किया
jantaserishta.com
30 Dec 2022 10:04 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन मोदी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। बता दें कि प्रधानमंत्री की मां हीराबेन का 100 साल की उम्र में निधन हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का सौ वर्षों का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदशरें का प्रतीक है। नरेंद्र मोदी ने 'मातृदेवोभव' की भावना और हीराबा के मूल्यों को अपने जीवन में ढाला। मैं पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।
वहीं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की माता जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूँ। हीराबेन मोदी, उन्होंने मातृत्व के गुण को दशार्ते हुए सादगी और उदात्तता का उदाहरण दिया। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अहमदाबाद के एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





