भारत

Telangana Governor: राष्ट्रपति ने तेलंगाना गवर्नर तमिलिसाई सौंदरराजन का इस्तीफा मंजूर किया

jantaserishta.com
19 March 2024 12:30 PM IST
Telangana Governor: राष्ट्रपति ने तेलंगाना गवर्नर तमिलिसाई सौंदरराजन का इस्तीफा मंजूर किया
x
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तेलंगाना की राज्यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल डॉ तमिलिसाई सौंदरराजन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन तेलंगाना के राज्यपाल और पुड्डेचरी के उपराज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करेंगे, जब तक कि कोई स्थायी व्यवस्था नहीं कर ली जाती है।
नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। तमिलनाडु बीजेपी के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, तमिलिसाई सौंदरराजन दक्षिण चेन्नई से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। सौंदरराजन तमिलनाडु बीजेपी इकाई की प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उनके पार्टी कैडर और आरएसएस से अच्छे संबंध बताए जाते हैं। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुमारी अनंतन की बेटी हैं, जो कि पूर्व सांसद हैं। सौंदरराजन के चाचा, दिवंगत एच. वसंतकुमार, कन्याकुमारी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस सांसद थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story