भारत
राष्ट्रपति ने मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन का इस्तीफा स्वीकार किया
jantaserishta.com
7 March 2023 4:09 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येन्द्र जैन का इस्तीफा राष्ट्रपति द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है। बता दें कि आप सरकार के दोनों नेता इस समय जेल में बंद हैं और पिछले दिनों दोनों ने मंत्रिपद से अपना इस्तीफा दे दिया था।
गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना में बताया कि राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सलाह पर, मनीष सिसोदिया, मंत्री, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का त्यागपत्र, तत्काल प्रभाव से स्वीकार करते हैं। वहीं दूसरी अधिसूचना में बताया गया कि राष्ट्रपति ने दिल्ली के मुख्यमंत्री की सलाह पर सत्येन्द्र जैन का त्यागपत्र भी तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।
गौरतलब है कि शराब टेंडर घोटाले में गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद मनीष सिसोदिया ने दिल्ली सरकार से इस्तीफा दे दिया था। वहीं सिसोदिया के साथ ही मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 9 महीने से जेल में बंद सत्येंद्र जैन ने भी अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेजा था।
Tagsराष्ट्रपतिमनीष सिसोदियासत्येन्द्र जैनगृह मंत्रालयPresidentManish SisodiaSatyendar JainMinistry of Home Affairs
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





