भारत
राष्ट्रपति ने भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा किया मंजूर
jantaserishta.com
12 Feb 2023 10:24 AM IST

x
मुंबई (आईएएनएस)| राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। रविवार सुबह एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति ने झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है। 75 साल के बैस जो त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल रह चुके हैं, की नियुक्ति महाराष्ट्र में पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, भारत के राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में श्री भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में श्री राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।
Tagsभगत सिंह कोश्यारीभगत सिंह कोश्यारी इस्तीफाराष्ट्रपतिराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूBhagat Singh KoshyariBhagat Singh Koshyari ResignationPresidentPresident Draupadi Murmu
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





