भारत

सरकार को घेरने की तैयारी, कल कांग्रेस करेगी संसदीय दल की

jantaserishta.com
4 April 2022 8:59 AM IST
सरकार को घेरने की तैयारी, कल कांग्रेस करेगी संसदीय दल की
x

नई दिल्ली: बजट सत्र के आखिरी चरण की रणनीति पर चर्चा के लिए कांग्रेस संसदीय दल की बैठक पांच अप्रैल को होनी है. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कल सुबह साढ़े नौ बजे इस बैठक की अध्यक्षता करेंगी. कांग्रेस की ये बैठक ऐसे वक्त में हो रही है जब बजट सत्र के आखरी दिनों में दिल्ली नगर निगम संशोधन बिल और आपराधिक प्रक्रिया विधेयक समेत 7 बिल सूचीबद्ध हैं.

इन 7 बिल में से लोकसभा पहले ही 6 को पारित कर चुकी है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पार्टी आखिरी हफ्ते में अपनी रणनीति पर बातचीत करेगी. कांग्रेस संसद में हो या बाहर इन दिनों केंद्र सरकार को पेट्रोल, डीजल, गैस सिलिंडर के बढ़ते दामों को लेकर जमकर हमला कर रही है. कांग्रेस का कहना है कि, 'ये आम लोगों को परेशान कर रहे हैं.'
पांच राज्यों में मिली चुनावी हार के बाद कांग्रेस के लिए संसदीय दल की बैठक इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि इसी साल हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव होने हैं. बता दें, मौजूदा समय में कांग्रेस की सरकार पांच राज्यों में हैं. इन पांच में से केवल राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री है वहीं झारखंड, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में सहयोगी दल के तौर पर सत्ता में हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story