भारत
बहू के अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारी, तभी...सकते में आए लोग
jantaserishta.com
11 May 2024 12:59 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
दो दिन के अंदर दो आत्महत्याओं से गांववाले सकते में हैं।
चित्रकूट: यूपी के चित्रकूट में एक ससुर ने अपनी बहू के अंतिम संस्कार से पहले खुद को फांसी लगाकर जान दे दी। इसके पहली बहू ने भी खुद को फांसी लगाकर जान दी थी। दो दिन के अंदर दो आत्महत्याओं से गांववाले सकते में हैं। गांव में लोग इसके पीछे रोज-रोज घर में होने वाले झगड़ों को वजह बता रहे हैं। पुलिस दोनों मौतों की जांच में जुटी है।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। किसी ने तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है। सरधुआ थाना क्षेत्र के चांदी गांव निवासी छेदीलाल निषाद की 23 वर्षीया बहू शोभा देवी उर्फ ऊषा ने गुरुवार को गृह कलह से परेशान होकर फांसी लगा ली थी। कुछ घंटे बाद ऊषा का ससुर 53 वर्षीय छेदीलाल कहीं चला गया, फिर लौटकर नहीं आया। शुक्रवार सुबह पड़ोस के गांव चिल्लीमल के चमरसन के जंगल में सुबह पेड़ पर एक शव लटका मिला। इसकी सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। देखा गया तो शव छेदीलाल का था।
परिजनों के मुताबिक वह घर ये यह कहकर निकला था कि वह प्रधान के घर जा रहा है, इसके बाद से कुछ भी पता नहीं चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। बेटे शिवमूरत के मुताबिक पिता प्रधान के पास जाने की बात कहकर निकले थे। उसके बाद लौटकर नहीं आए। उनके मोबाइल से यह जानकारी मिली है कि अंतिम बार शोभा देवी के भाई से बातचीत हुई थी। शुक्रवार सुबह पिता की मौत की सूचना आई। आरोप लगाया कि पिता की हत्या की गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





