भारत

गुजरात और हिमाचल की हार का ठीकरा खड़गे पर फोड़ने की तैयारी: भाजपा ने जताई आशंका

jantaserishta.com
26 Oct 2022 3:57 PM IST
गुजरात और हिमाचल की हार का ठीकरा खड़गे पर फोड़ने की तैयारी: भाजपा ने जताई आशंका
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है, लेकिन उनके दोनों तरफ सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बैठे होने का हवाला देते हुए भाजपा ने एक बार फिर से अपने आरोप को दोहराते हुए कहा है कि खड़गे को बलि का बकरा बनाया गया है और गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश के आगामी विधान सभा चुनाव की हार का ठीकरा उनके सर पर ही फोड़ा जाएगा।
भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आज भी कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालते समय हमने तस्वीरों में देखा कि उनके एक तरफ सोनिया गांधी और दूसरी तरफ राहुल गांधी बैठे थे। खड़गे साहब के पास कोई रास्ता ही नहीं बचा है, दोनों ही तरफ परिवार (गांधी परिवार) बैठा हुआ है।
भाजपा प्रवक्ता ने कटाक्ष करते हुए कहा कि वैसे तो यह कांग्रेस पार्टी का आंतरिक मसला है और वो कोई टिप्पणी करना नहीं चाहेंगे लेकिन खड़गे साहब ने तो स्वयं ही यह कहा था कि, अगर हम बकरा ईद में बचेंगे, तो मुहर्रम में नाचेंगे।
उन्होंने हिमाचल प्रदेश और गुजरात के आगामी विधान सभा चुनावों का जिक्र करते हुए आशंका जताई कि कहीं ऐसा तो नहीं है कि इन दोनों राज्यों में कांग्रेस की हार का ठीकरा फोड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी मल्लिकार्जुन खड़गे को बलि का बकरा बनाने के लिए ढूंढ कर लाई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story