भारत
14 नवंबर के बाद विजय उत्सव की तैयारी: इंटरनेट पर छाया पीएम मोदी की 'भविष्यवाणी' का वीडियो
jantaserishta.com
14 Nov 2025 12:52 PM IST

x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर आए रुझानों में एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि महागठबंधन को झटका लगने जा रहा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा 85 सीटों और जेडीयू 75 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं राजद 36 और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे है।
इसी बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पीएम मोदी ने बिहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए एनडीए की प्रचंड जीत की भविष्यवाणी की थी, जो शुक्रवार को रुझान आने के साथ ही सच साबित होते दिखाई दे रही है।
दरअसल, पीएम मोदी ने औरंगाबाद में रैली में जनता को संबोधित करते हुए कहा था कि इस विधानसभा चुनाव में एनडीए की सबसे बड़ी जीत पक्की है। 14 नवंबर के बाद विजय उत्सव की तैयारी करें। बिहार चुनाव पर पीएम मोदी का ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी चर्चित हो रहा है।
भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने पीएम मोदी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''एनडीए अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के लिए तैयार है- ठीक वैसी ही जैसी प्रधानमंत्री ने भविष्यवाणी की थी।''
इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा में इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा था कि 'जंगलराज वालों' के पास वह सब कुछ है, जो नौकरी और निवेश दोनों के लिए खतरा है। ये (राजद समर्थक) खुली घोषणा कर रहे हैं कि 'भैया की सरकार' आएगी तो कट्टा, दोनाली और फिरौती, यही सब चलेगा। लेकिन बिहार में 'कट्टा सरकार' नहीं चाहिए।
पीएम मोदी ने पहले चरण के मतदान को लेकर कहा कि बिहार में अब तक का सबसे अधिक मतदान हुआ है। पहले चरण में करीब 65 प्रतिशत मतदान हुआ है। यह दिखाता है कि एनडीए सरकार की वापसी का मोर्चा खुद बिहार की जनता ने संभाल लिया है।
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को वोट डाले गए थे। चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण में 64 फीसद से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जबकि दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।
Tagsबिहार चुनाव 2025 मतगणनाबिहार चुनावबिहार चुनाव रिजल्टबिहार चुनाव रिजल्ट 2025Bihar Election 2025 Vote CountingBihar ElectionBihar Election ResultBihar Election Result 2025बीजेपीBJPएनडीएजेडीयूNDAJDUमहागठबंधनGrand Allianceपीएम मोदीPM Modi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





