भारत
एक्सप्रेस वे और नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स बढ़ाने की तैयारी
jantaserishta.com
5 March 2023 9:49 AM IST

x
अब महंगा होगा सफर.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| (एनएचएआई) नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की परियोजना क्रियान्वयन इकाई (पीआईयू) एक्सप्रेस वे और नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसके तहत 1 अप्रैल से एनएचएआई टोल दरों में 5 से 10 प्रतिशत तक की वृद्धि कर सकती है। गौरतलब है कि वर्तमान में एक्सप्रेस-वे पर 2.19 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से टोल टैक्स वसूल किया जा रहा है। इसमें अब 10 फीसदी की वृद्धि की जाएगी। 25 मार्च तक सभी पीआईयू से संशोधित टोल दरों का प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। सड़क और परिवहन मंत्रालय की मंजूरी के बाद 1 अप्रैल से इन्हें लागू किए जाने की संभावना है। कार और हल्के वाहनों के लिए टोल दरों में 5 फीसदी की वृद्धि होगी, भारी वाहनों के टोल टैक्स में 10 फीसदी की वृद्धि हो सकती है।
गौरतलब है कि एक्सप्रेस वे पर वर्तमान समय में लगभग 20 हजार वाहनों की आवाजाही प्रतिदिन हो रही है। एक्सप्रेस वे पर वाहनों की आवाजाही की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। एक अनुमान के मुताबिक आने वाले समय में एक्सप्रेस वे पर लगभग 50 से 60 हजार वाहन प्रतिदिन गुजरने लगेंगे।
Tagsनेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडियापीआईयूएक्सप्रेस वेनेशनल हाईवेटोल टैक्सNational Highway Authority of IndiaPIUExpresswayNational HighwayToll Tax
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





