भारत
मप्र में कोरोना से निपटने की तैयारी, 43 हजार बेड उपलब्ध
jantaserishta.com
23 Dec 2022 1:57 PM IST

x
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में कोरोना महामारी के नए वेरिएंट से निपटने की तैयारी जारी है। राज्य में जहां केंद्र के निर्देश पर जीनोम सीक्वेंसिंग पर जोर दिया जा रहा है, वहीं अस्पतालों में भी इंतजामों को दुरुस्त किया जा रहा है। राज्य में वर्तमान में कोरोना मरीजों के लिए 43 हजार बेड उपलब्ध हैं। राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया है कि, राज्य में पिछले दो दिनों में कोई भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के केवल 4 एक्टिव मरीज हैं वो भी होम आइसोलेशन में।
उन्होंने आगे बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर केंद्र सरकार के हर निर्देश का अक्षरश: पालन किया जाएगा। राज्य में प्रीकॉशन डोज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। केंद्र सरकार के निर्देश के अनुसार पॉजिटिव केसों की जीनोम सिक्वेंसिंग होगी, ताकि नए वेरिएंट की पहचान आसानी से हो सके।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने आगे कहा, भोपाल में एम्स के बाद स्टेट वायरोलॉजी लेबोरेट्री में भी जिनोम सिक्वेंसिंग हो सकेगी। राज्य में वर्तमान में 43 हजार बेड और ऑक्सीजन भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
राज्य के गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी से कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की अपील की है। प्रदेश में कोरोना के नए वेरिएंट की जांच के लिए प्रदेश सरकार ने ग्वालियर की डीआरडी लैब और भोपाल एआईआईएमएस को अधिकृत किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





