भारत

गणतंत्र दिवस की तैयारी: हो रही परेड की रिहर्सल, जारी हुई ये एडवाइजरी

jantaserishta.com
17 Jan 2022 8:58 AM IST
गणतंत्र दिवस की तैयारी: हो रही परेड की रिहर्सल, जारी हुई ये एडवाइजरी
x

Republic Day Parade rehearsal: दिल्ली पुलिस ने आज से शुरू हो रही गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के अनुसार, गणतंत्र दिवस परेड-2022 की रिहर्सल सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को विजय चौक से इंडिया गेट तक राजपथ पर होगी।

रिहर्सल के दौरान राजपथ-रफी मार्ग, राजपथ-जनपथ, राजपथ-मान सिंह रोड और राजपथ-सी-हेक्सागन पर सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। विजय चौक से इंडिया गेट तक राजपथ भी यातायात के लिए बंद रहेगा।
परेड विजय चौक से शुरू होकर राजपथ होते हुए सी-हेक्सागन तक जाएगी। ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। एडवाइजरी में कहा गया है कि यात्रियों से अनुरोध है कि वे यातायात नियमों, सड़क अनुशासन का पालन करें और सभी चौराहों पर तैनात यातायात पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
यातायात पुलिस ने यात्रियों को उत्तर से दक्षिण एवं दक्षिण से उत्तर जाने के लिए रिंग रोड (आश्रम चौक-सरायकाले खां-आईपी फ्लाईओवर-राजघाट) के बजाय लाजपत राय मार्ग-मथुरा रोड-भैरों रोड-रिंग रिंग रोड इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है। इसके अलावा अरविंद मार्ग-सफदरजंग रोड-कमाल अताकुर्क मार्ग-कौटिल्य मार्ग -सरदार पटेल मार्ग-मदर टेरेसा क्रीसेंट-आएमएल-बाबा खड़क सिंह मार्ग, पृथ्वी रोड-राजेश पायलट मार्ग-सुब्रमण्यम भारती मार्ग-मथुरा रोड-भैंरो रोड-रिंग, बर्फखान-आजाद मार्केट -रानी झांसी फ्लाईओवर-पंचकुइंया रोड- हनुमान मूर्ति -वंदे मातरम मार्ग-धौला कुआं का इस्तेमाल करने का भी सुझाव दिया गया है।
इसी प्रकार पूर्व से पश्चिम और पश्चिम से पूर्व जाने के लिए यात्रियों को रिंगरोड-भैरो रोड-मथुरा रोड-सुब्रमण्यम भारती मार्ग-राजेश पायलट मार्ग-पृथ्वी राज रोड-सफरदरजंग रोड- कमाल अतार्कुक मार्ग-पंजशील मार्ग-सेमोन बोलीवर मार्ग- उपरि रिजरोड-वंदे मातरम मार्ग आदि का इस्तेमाल करने की सलाह दी गयी है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story